Uttarakhand DIPR
Crime

पेट्रोल डालकर पड़ोसी युवक पर लगाई आग, फिर कीटनाशक पीकर दे दी जान

खबर शेयर करें

पौड़ी। पौड़ी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आरोपी युवक ने पहले अपने पड़ोसी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की और फिर कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने आरोपी का शव गांव के ही एक गधेरे की झाडिय़ों से बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था।

मिली जानकारी के मुताबिक थलीसैंण के थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि रौली गांव निवासी आनंद सिंह ने बीती शनिवार को अपने पड़ोसी वीरेंद्र सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जिसमें वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया था। वीरेंद्र की पत्ïनी की तहरीर पर आरोपी आनंद सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपी आनंद सिंह की तलाश कर रही थी। सोमवार को आरोपी का शव रौली गांव के ही एक गधेरे की झाडियों में मिला। शव के पास दो शीशी भी बरामद की गई जिसमें एक कीटनाशक और दूसरी में फिनाइल की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र को जलाने की कोशिश में आनंद के भी कपड़ों में आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद में मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

वहीं गंभीर रूप से झुलसे वीरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरेंद्र सिंह करीब 45 प्रतिशत झुलस गया है और डाक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top