देशभर में एक से 12 जून तक होंगी ऑनलाइन परीक्षा
देहरादून। अग्निवीर तथा जूनियर कमिश्नड ऑफिसर/अन्य रैंक (जेसीओ/ओआर) भर्ती के लिए सेना ने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। सेना की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती परीक्षा के लिए देश के 206 शहरों में 403 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के माध्यम से भारतीय सेना अग्निवीर और जेसीओ/ओआर की विभिन्न सैन्य श्रेणियों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। बताया गया है कि इस बार परीक्षा में कुल 22 अलग-अलग भर्ती श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से समय रहते अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील की है। साथ ही परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।







Leave a Comment