Uttarakhand DIPR
modi jpg

हरिद्वार नहीं, ऋषिकेश में होगी प्रधानमंत्री की चुनाव रैली

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अपै्रल को ऋषिकेश में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत पीएम मोदी की प्रदेश में यह दूसरी रैली होगी जो ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में आयोजित की जाएगी।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत रुद्रपुर से की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व को इस संदर्भ में बताया जा चुका है। प्रधानमंत्री की रैली पहले हरिद्वार में की जानी थी। लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए ऋषिकेश में 11 अपै्रल को रैली का आयोजन किया जाएगा। ऋषिकेश में रैली करने की वजह टिहरी, गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीटों पर फोकस करने की बताई जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top