Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 04 08 at 09.42.00 jpeg

जेब में रखा मोबाइल धमाके के साथ फटा, झुलस गई टांग

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। रुद्रपुर में एक श्रमिक की जेब में मोबाइल फट गया। इससे उसकी टांग झुलस गई। पीड़ित ने पुलिस को मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही वह कंज्यूमर कोर्ट में मोबाइल कंपनी के खिलाफ शिकायत करने की तैयारी कर रहा है।

 सनसिटी काॅलोनी निवासी महेश पाल पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार को महेश कंपनी की बस से ड्यूटी के लिए गया। कंपनी गेट पर बस से उतरते समय उसके जेब में रखे मोबाइल से धुआं निकलने लगा। महेश जब तक मोबाइल को जेब से निकालता, वह धमाके के साथ फट गया। इससे उसकी पैंट फट गई और टांग भी झुलस गई। रविवार को  उसने सिडकुल चौकी में मोबाइल कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। महेश ने बताया कि वह कंपनी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत करेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top