Uttarakhand DIPR
Kedarnath 1

गहरी खाई में गिरे केदारनाथ धाम जा रहे यात्री, दो की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की ओर दर्शन के लिए जा रहे 5 यात्री की फिसलन के कारण गहरी खाई मेें जा गिरे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई हैै। सूचना मिलने पर रुप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके श्रद्धालुओं को गहरी खाई से निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार ये पैदल यात्री केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। गौरीकुंड- केदारनाथ मार्ग पर जंगलचटटी के पास फिसलने से पांच श्रद्धालु गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से पैदल मार्ग काफी फिसलन भरा हो गया है, जो यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top