Uttarakhand DIPR
Fasttag

फास्टैग को लेकर बड़ा ऐलान, 3000 रुपए में कर सकेंगे सालभर यात्रा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। 15 अगस्त 2025 से फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जाएगा। जिसकी कीमत मात्र 3000 रुपये होगी। यह पास निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि के लिए होगा और यह एक साल या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

इस नई योजना के लागू होने के बाद से टोल बूथ पर लगने वाली लंबी लाइनें कम हो सकेंगी। साथ ही ट्रांजेक्शन में आसानी हो सकेगी और वाहन चालकों की काफी बचत होगी। नितिन गडकरी के ट्वीट के मुताबिक इस नीति से टोल बूथ को लेकर चले आ रहे विवाद भी खत्म हो जाएंगे और लोगों को सुगम यात्रा का अनुभव होगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top