Uttarakhand DIPR
samsaan1

श्मशान घाट की छत गिरने से कई लोग दबे, 50 से ज्यादा घायल

खबर शेयर करें

Report ring desk

गाजियाबाद। मुरादनगर में रविवार दोपहर को उखलारसी श्मशान घाट की छत भर भराकर गिर गई। । हादसे में लोग मलबे में दब गए और कई लोगों की मरने की आशंका भी जताई जा रही है। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए थे।

samsan 2

दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी।

पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला।

चीख पुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में भवन बना था। अधिक बारिश में मिट्टी बैठने से घटना हुई है।

पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन चल रही है।बता दें कि मुरादनगर में सुबह 3 बजे से साढ़े आठ बजे तक बारिश हुई। बीच मे कुछ देर बंद रही फिर बारिश शुरू हो गयी। जो भवन गिरा है, वह करीब दस साल पुराना है, नगरपालिका ने उसे बनाया था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top