report ring

बेदखली नोटिस लगाने पहुंची टीम का विरोध

Report Ring Desk

हल्द्वानी। इंदिरानगर वार्ड 32 में 553 लोगों के बेदखली नोटिस का बोर्ड लगाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पूर्व पार्षद शकील सलमानी के नेतृत्व में लोगों की अधिकारियों से बहस भी हुई। भारी सुरक्षा बल के बीच टीम सार्वजनिक जगहों पर नोटिस बोर्ड लगाकर वापस चली गई।

रेलवे टीम के आरपीएफ, स्थानीय पुलिस के साथ बेदखली नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम की सूचना फैली तो काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध में नारेबाजी की। पूर्व पार्षद शकील सलमानी ने अधिकारियों से कहा कि पहले जिन लोगों को नोटिस भेजे थेए उनकी सुनवाई चल रही है। ऐसे में नोटिस लगाना गलत है। कहा कि रेलवे लोगों परेशान कर रहा है। इस दौरान एक व्यक्ति ने एक नोटिस बोर्ड गिराने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top