Uttarakhand DIPR
Forest jpg

जंगल में लगाई आग तो जाना पड़ेगा जेल, सरकार ने उठाए कड़े कदम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को जंगलों में आग लगाने वालों को जेल भेजने की निर्देश दिए हैं।

वनाग्ïिन प्रबंधन को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में हुई बैठक ली। बैठक में जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी और फारेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि अधिकतर मामलों में आग लगने की घटनाएं मानव जनित रहती हैं और कई असामाजिक तत्व भी आग लगाने की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

बैठक में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने को कहा गया है साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जंगलों में आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने को कहा गया है, वहीं ऐसे लोगों को सम्मानित करने को कहा गया है जो आग की घटनाओं में मदद के लिए आगे आकर आग बुझाने का काम करतेे हैं। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पीसीसीएफ अनूप मलिक भी उपस्थित थे। इसके साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और डीएफओ वर्चुअल शामिल रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top