Uttarakhand DIPR
prignant e1610076570433

गर्भवती पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ भागा पति

खबर शेयर करें

सितारगंज ।  सितारगंज में एक व्यक्ति गर्भवती पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ भाग गया। पीड़िता ने आरोपी समेत ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

ग्राम साधुनगर निवासी सोनिया कौर पुत्री कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह पिछले साल ग्राम विडोरा मझोला निवासी डिंपल सिंह पुत्र दर्शन सिंह के साथ हुआ था। विवाह के सात महीने के बाद पति, सास कुलवंत कौर और ननद सुनीता कौर गाड़ी की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में पुलिस

 

दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति किसी अन्य महिला को लेकर भाग गया है। इससे पहले भी वह शादी कर एक महिला को छोड़ चुका है।

सोनिया का कहना है कि वह गर्भवती है और उसका पति उसे तलाक देना चाहता है। 25 मई को उसकी सास यह कहते उसे जबरदस्ती मायके छोड़ गई कि पति तो भाग गया है। अब वह ससुराल में रहकर क्या करेगी। पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top