Uttarakhand DIPR
Kedarnath

केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकाप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए जा रहा एक हेलीकाप्टर को रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते अचानक सडक़ पर लैंड कराना पड़ा। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सडक़ पर उतार दिया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर ने बडासु हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी और टेकऑफ होते ही इमरजेंसी लैंडिंग सडक़ पर करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे। बताया जा रहा है कि सह पायलट को हल्की चोट आई है।

बताया जा रहा है कि सडक़ पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हेलीकाप्टर का पिछला हिरुसा एक कार पर गिर गया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हेलीकाप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top