Uttarakhand DIPR
tendua jpg

युवती को उठा ले गया गुलदार, तलाशी में जुटी वन विभाग की टीम

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले की बगड़ तल्ला गांव के तोला तोक की एक युवती को अचानक गुलदार उठा ले गया और जंगल की ओर भाग गया। युवती की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी उसके पीछे खोजबीन के लिए गए लेकिन युवती का पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम युवती की तलाश मे जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूरी पर स्थित पंगोट क्षेत्र के गांव बगड़ तल्ला के तोला तोक निवासी गोधन सिंह मेहरा की 22 वर्षीय बेटी सुमन घर के पास खेत में बंधा कुत्ता खोलने गई थी। तभी अचानक घात लगाकर बैठा गुलदार उस पर झपटा और उसे जंगल की ओर लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी, फारेस्टर चंदन सिंह, अशोक कुमार, मनोज बुढ़लाकोटी, नंदा प्रसाद, गोविंद सहित अन्य वनकर्मी गांव पहुंचे और युवती की तलाशी में लगे हैं। तलाशी के दौरान युवती के चप्पल और फटे कपड़ेे मिल गए हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना र्है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top