Uttarakhand DIPR
Guldar jpg

घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, महिला ने लड़कर बचाई जान

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। जंगल में घास लेने गई मखेत गांव की एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने भी बड़ी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार से मुकाबला किया और दराती से गुलदार पर हमला शुरू कर दिया। महिला ने जोर जोर से शोर मचाना भी शुरू कर दिया जिससे महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े चले आए और अंतत: गुलदार हार मानकर भाग गया। घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया गया है जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे 10 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक की ग्राम पंचायत मखेत की दीपा देवी गांव के पास ही जंगल में घास लेने गई थी। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने भी दराती से गुलदार पर वार करने शुरू कर दिए और जोर जोर से चिल्ïला शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर गए इससे घबराकर गुलदार वहां से भाग गया। गुलदार के नाखूनों से महिला पर हमला कर दिया था जिससे उसके पैर में जख्म हो गए। मखेत की प्रधान शशि देवी ने गुलदार को पकडऩे के लिए गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

गुलदार ने दस साल के बच्चे को मार डाला

वहीं मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे 10 साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। परिजनों ने किसी तरह बच्चे को गुलदार के मुंह से छीन तो लिया पर तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी। घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंची। वन विभाग की टीम गुलदार को पकडऩे के लिए कांबिंग में जुटी है। बच्चे के शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया गया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top