pankaj udhas jpg

मशहूर गजल और शास्त्रीय गायक पंकज उधास का निधन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। मशहूर गजल और शास्त्रीय गायक पंकज उधास का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। पंकज उधास लंबे समय से बीमार चल रहे थ। जानकारी के मुताबिक, बीमारी के चलते उन्हें बीते दिनों मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज अचानक दोपहर में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। पंकज उधास के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। उधास के निधन से बॉलीवुड, राजनीतिक समेत तमाम बड़ी हस्तियों में दुख जताया है।

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 में गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वह एक भारतीय गजल और पाश्र्व गायक थे जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नामक एक गजल एल्बम के रिलीज़ के साथ की और बाद में 1981 में मुकरार, 1982 में तरन्नुम, 1983 में महफिल, 1984 में रॉयल अल्बर्ट हॉल में पंकज उधास लाइव, 1985 में नायाब और 1986 में आफरीन जैसी कई हिट फिल्मरें में रिकॉर्ड कीं।वर्ष 2006 में पंकज उधास को पद्म्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top