Uttarakhand DIPR
Guldar

घास लेने गई महिला बनी गुलदार का निवाला, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शूटरो ने गुलदार को भी मार गिराया

खबर शेयर करें

देहरादून। पौड़ी के वाड़ी गांव में घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शूटरों ने गुलदार को भी मार गिराया।

मिली जानकारी के मुताबिक वाड़ी गांव निवासी प्रभा देवी (59) पत्नी मातबर सिंह अपने पुराने मकान के पास घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया और घसीटते हुए 400 मीटर दूर पहाड़ी पर स्थित एक खंडहर तक ले गया। काफी देर तक जब प्रभा देवी घर नहीं लौटीं तो उनके पति मातबर सिंह उन्हें तलाशने खेतों की ओर पहुंचे। वहां उन्हें महिला के कपड़े और खून के निशान दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी और सभी ने मिलकर खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान ग्रामीणों ने गांव के ऊपर स्थित एक खंडहर में गुलदार को महिला के शव को नोचते हुए देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से जंगल की ओर भाग गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय व निजी शूटर भी मौके पर पहुंचे।  घटनास्थल के आसपास मृत महिला का शव मिलने के कारण गुलदार के छिपे होने की आशंका जताई जा रही थी।  इसी दौरान गुलदार ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने का प्रयास किया।  ऐसे में अपनी और वन कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए शूटर ने पहले गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया और फिर जनसुरक्षा के मद्देनजर उसे मार गिराया।

गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि घटना के बाद गुलदार लगातार खंडहर के आसपास मंडरा रहा था, जिससे अन्य लोगों पर हमले की आशंका बनी हुई थी। वन विभाग की टीम और शूटरों ने पहले गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास किया और फिर जनसुरक्षा के मद्देनजर उसे मार गिराया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top