Manohar jpg

पूर्व लोकसभा अध्यक्षव महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (86) का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल का दौरा पडऩे के बाद बुधवार को उन्हें मुम्बई के पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अस्पताल ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जोशी की हालत बेहद गंभीर थी। शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे और वह अविभाजित शिवसेना से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। जोशी 2002 से 2004 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में लोकसभा अध्यक्ष रहे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top