Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 10 12 at 16.53.25 jpeg

दशहरे से पहले ही 70 फीट के रावण के पुतले को लगा दी आग

खबर शेयर करें

मेरठ के  रजबन रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार सुबह चार बजे रावण के पुतले को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सबमर्सिबल की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पुतला जल चुका था। यह पुतला 70 फीट का बनाया जाना था। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दूसरा पुतला तैयार किया गया।

यह भी पढ़ें: सतर्क डेंगू की दस्तक: एसटीएच में डेंगू से महिला की मौत, परिवार के अन्य तीन सदस्य भी भर्ती

रजबन रामलीला में रावण का 70 फीट का पुतला और मेघनाद का 60 फीट का पुतला लगाया जाना था। रामलीला समिति से जुड़े सतीश यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने टेंट में रखे रावण के पुतले में आग लगा दी। आग की लपटें उठता देख काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कमेटी के लोगों ने सबमर्सिबल और रेत से आग पर काबू पाया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुतला पूरा जल चुका था। इसके बाद आनन-फानन में कड़ी मशक्कत के बाद दूसरा पुतला तैयार कर लिया गया। इसके बाद आयोजकों ने राहत की सांस ली। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top