हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार देर रात दो कैदी फरार हो गये। बताया जाता है कि जेल में रामलीला और निर्माण कार्य चल रहा था, इसी का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना से जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गौलापुल पर चलते दुग्ध वाहन में धधकी आग
जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जाता है कि जेल में रामलीला चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढ़ी लगी हुई थी।
इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुट गयी है।


