WhatsApp Image 2023 09 10 at 16.58.54

सतर्क डेंगू की दस्तक: एसटीएच में डेंगू से महिला की मौत, परिवार के अन्य तीन सदस्य भी भर्ती

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम की नई बस्ती की एक महिला की डेंगू से मौत हो गई है। उन्हें पांच अक्तूबर को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद डेंगू से महिला की मौत की पुष्टि बृहस्पतिवार रात की गई। हल्द्वानी में सीजन में डेंगू से यह पहली मौत है। महिला की बेटी समेत परिवार के तीन लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

48 वर्षीय इस महिला को तबीयत खराब होने पर पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर पांच अक्तूबर को एसटीएच में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बुखार से पीड़ित महिला का ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था और उनकी प्लेटलेट्स भी कम हो रही थीं। किडनी और लीवर फेल होने के साथ ही शरीर से खून भी रिस रहा था।

महिला का कार्ड-टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद एलाइजा टेस्ट भी कराया गया। प्लेटलेट्स चढ़ाने के साथ महिला को प्लाज्मा भी दिया गया। उपचार के दौरान सात अक्तूबर को महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एलाइजा रिपोर्ट नहीं आने की वजह से अस्पताल प्रशासन ने महिला की मौत को डेंगू से होना नहीं दर्शाया। तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को एलाइजा रिपोर्ट आने से पुष्टि हो गई कि महिला की डेंगू से मौत हुई है। महिला के अंतिम संस्कार के लिए पुत्र को अस्पताल से कुछ समय के लिए डिस्चार्ज किया गया।

Hosting sale
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top