Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 05 28 at 19.39.56

नैनीताल में शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल अस्थायी पार्किंग के लिए राज्य सरकार को आवंटित

खबर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल को अब पार्किंग की समस्या से निजात मिल जाएगा। गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए राज्य सरकार को आवंटित कर दिया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र से इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था।

केंद्र के इस निर्णय के बाद मेट्रोपोल परिसर में सरफेस पार्किंग का रास्ता साफ हो गया है। जिसकी डीपीआर बन चुकी है और सरकार ने इसके लिए उत्तराखंड पेयजल संशाधन विकास निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव को आधार बनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को सरकार को आवंटित करने का अनुरोध किया था।
इस निर्णय से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ.साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top