Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 07 at 10.01.37 jpeg

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक स‍िंह रावत के ठ‍िकानों पर ED की छापेमारी

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठ‍िकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई ठ‍िकानों पर तलाशी ली गई है।

ईडी की टीम ने देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित हरक स‍िंह रावत के आवास पर छापेमारी की। हरक स‍िंह के करीबि‍यों के खि‍लाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अगस्त 2023 में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी।

बता दें, हरक स‍िंह रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। माना जा रहा है क‍ि ईडी की जांच राज्य के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी हुई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top