Uttarakhand DIPR
bridge jpg

पॉच सौ करोड़ की लागत से अल्मोड़ा-पनार हाईवे का होगा चौड़ीकरण

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पनार हाईवे का 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चौड़ीकरण होगा। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत को आपस में जोडऩे वाला यह प्रमुख हाईवे टू-लेन बनेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। 90 किमी लंबा अल्मोड़ा-पनार हाईवे तीन जिलों को आपस में जोडऩे के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सिंगल लेन के साथ ही हाईवे बदहाल होने से पर्यटक और तीनों जिलों के यात्री और वाहन चालक इस सडक़ से आवाजाही करने से परहेज कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पिथौरागढ़.टनकपुर एनएच बेहतर होने के बाद इस हाईवे से आवाजाही करने वाले पर्यटक, यात्री और वाहन चालकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है।

अल्मोड़ा-पनार हाईवे पर दन्या, आरतोला, पनुवानौला, बाड़ेछीना सहित अन्य स्थानीय बाजारों में यात्रियों की संख्या घटने से कारोबार बेहद धीमा पड़ गया है, इससे कारोबारी भी परेशान हैं। अब इस हाईवे का चौड़ीकरण कर इस पर आवाजाही सुगम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही हाईवे का चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, इसकी डीपीआर बनने लगी है। एनएच के अधिकारियों के मुताबिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने का अनुमान है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top