Uttarakhand DIPR
death

खटीमा में ट्रेन की चपेट में आने से दंपति की मौत, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें

खटीमा। पीलीभीत रोड मंडी समिति के पीछे पति पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। खटीमा कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेजा है। हादसे के बाद रेलवे पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है, दंपति घर से सतना रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे।

खटीमा शिव कॉलोनी निवासी राम दत्त (58 )ग्रीफ में कार्यरत थे। वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे। 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। सुबह वह पत्नी नंदा देवी (53 )के साथ अपने घर से सतना रिश्तेदारी में जा रहे थे। शॉट रास्ते से जाने के दौरान पीलीभीत से आ रही ट्रेन को चपेट में आने से दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। दोनों अपने पीछे नाती पोते समेत भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top