Bittu 1

मोहन सिंह बिष्ट से बिट्टू कर्नाटक की शिष्टाचार मुलाकात, जीत की बधाई के साथ उज्लवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

खबर शेयर करें
छठी बार चुनाव जीते हैं अल्मोड़ा के मोहन सिंह बिष्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में छठी बार चुनाव जीतकर आए भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट से बिट्टू कर्नाटक ने शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड मूल के मोहन सिंह बिष्ट की इस बार सीट बदली गई थी, अबकी बार वे मुस्तफाबाद सीट से चुनाव जीते हैं, इससे पहले वे लगातार 5 बार करावल नगर सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस बार मुस्लिम बाहुल्य सीट पर जीत हासिल की है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के साथ ही ओवैसी की पार्टी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। ओवैसी ने यहां से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा था। ताहिर हुसैन को 33 हजार 474 वोट मिले और वह तीसरे नंबर पर रहे। मोहन सिंह बिष्ट ने आप के आदिल अहमद खान को 17 हजार 578 वोटों से हराया। वहीं कांग्रेस के अली मेहदी को11 हजार 763 वोट मिले।

मोहन सिंह बिष्ट मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के रहने वाले हैं। बिष्ट वर्ष 1976 से दिल्ली में रह रहे हैं। मोहन सिंह बिष्ट पहली बार 1998 में विधायक बने थे। उसके बाद 2003, 2008, 2013 और 2020 में लगातार विधायक चुने गए थे। इस बार भाजपा ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया था, जो मुस्लिम बाहुल्य सीट है। इसके बावजूद मोहन सिंह बिष्ट ने यहां से भी शानदार जीत दर्ज की है।

मुलाकात के दौरान पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि मोहन बिष्ट पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जोशीली जनसभाओं एवं भव्य रोड शो तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास एवं दूरदर्शी सोच के कारण ही आज भाजपा लोगों के मन एवं मस्तिष्क में बस चुकी है जिसका जीता जाता उदाहरण हाल ही में उत्तराखंड में हुए नगर निगम चुनाव एवं दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत है। मुलाकात में उन्होंने विधायक बिष्ट को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता रंजीत गडाकोटी, हरीश शर्मा एवं राजीव शर्मा भी मौजूद थे।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top