Uttarakhand DIPR
Accident jpg

गलत दिशा में आ रहे पिकअप ने कार में मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 4 घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के गौलापार क्षेत्र में नए साल के पहले दिन एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। हादसे में गलत दिशा में आ रहे एक पिकअप से कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के किक्छा-बहेड़ी निवासी 25 वर्षीय रिजवान पुत्र इस्लाम अपने चार दोस्तों इसरार, मुजाहिद, सनावर और अफजल के साथ नए साल पर घूमने के लिए हल्द्वानी आया था। गौलापार के एकरेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद वे देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेड़ा क्षेत्र के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे पिकअप ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एसटीएच हल्द्वानी लाया गया जहां डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top