Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 04 at 17.23.51

सीएम धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। सचिवालय में दोपहर 12:30 से शुरू होने जा रही कैबिनेट बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। आगामी मानसून सत्र के लिहाज से यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है। बैठक में विधानसभा मानसून सत्र की तिथियों और स्थान को लेकर चर्चा होने की संभावना है साथ ही तमाम विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।

कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन मामले पर सरकार बड़ा निर्णय ले सकती है। दरअसल कैबिनेट की ओर से उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिए जाने के मामले को लेकर गठित उप समिति ने उपनल कर्मचारी को 1 मार्च 2026 से मिलेगा समान कार्य समान वेतन का लाभ देने का फैसला लिया है। इससे करीब 22 हजार उपनल कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top