अल्मोड़ा। चौखुटिया के उड़ली खान के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार शिक्षक-शिक्षिकाएं घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में प्राथमिक उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी खतरे से बाहर हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज धामदेवल के शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय से छुट्टी के बाद कार संख्या यूके-07 एफएच-1287 में सवार होकर चौखुटिया लौट रहे थे। उड़लीखान के पास कार अचानक पलटकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और 112 से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौखुटिया थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर सडक़ तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जया गया।
कार हादसे में चौखुटिया निवासी नवल किशोर (25) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, मोनिका आर्या (47) पत्ïनी दिनेश चंद्र, हेमलता नेगी (39) पत्ïनी जीवन नेगी तथा दीपचंद जोशी (44) पुत्र गोपाल जोशी घायल हो गए। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमजद खान ने बताया कि कार में सवार दो शिक्षक और दो शिक्षिकाओं को हल्की चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।







Leave a Comment