Uttarakhand DIPR
Congress

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 को बनाया गया सचिव

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं प्रदेश सचिव बनाया गया है। संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा नेताओं को भी टीम में जगह दी गई है।

एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार पीसीसी के कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट कमेटी के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। पीसीसी की कार्यकारिणी समिति में 41 नेताओं को जगह दी गई है। इनमेेंं गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण महरा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी और रवि बहादुर शामिल हैं।

भुवन कापड़ी की अध्यक्षता में घोषणापत्र समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ. प्रेम बहुखंडी को कन्वीनर और गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना, सुजाता पॉल को मेंबर बनाया गया है। डिसिप्लिनरी कमेटी का गठन विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में की गई है। इस कमेटी में ललित फस्र्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सीपी सिंह को सदस्य बनाया गया है।

इन्हें बनाया महासचिव

राजेन्द्र भण्डारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जेन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेन्द्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र टंगडिय़ा, गौरव चौधरी, डा. गणेश उपाध्याय, वीरेंद्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश राणा, इशिता, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविंद प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डा. सोनिया आनंद और संदीप चीमा।

इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

हेमेश खर्कवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, शहरयार खान, सीपी सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी और इंदु मान।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top