Uttarakhand DIPR
tiger

गोबर फेंकने गई नव विवाहिता पर बाघ ने किया हमला, जंगल में मिला शव

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड में गोबर फेंकने गई नव विवाहिता को बाघ जंगल को उठा ले गया। महिला का शव जंगल से बरामद हुआ है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना डभरा सौराल ग्रामसभा के घोड़ीधार तोक की है।

जानकारी के मुताबिक, डभरा सौराल ग्रामसभा के घोड़ीधार तोक निवासी 19 वर्षीय शालिनी नेगी पत्नी रविंद्र नेगी सोमवार की सुबह घर के पास गोबर फेंकने गई थी। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाघ उसे जंगल की ओर घसीट ले गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। उसके गले में गहरे घाव के निशान मिले हैं।
सूचना पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top