हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आसमान से हुई फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्त कांवडिय़ों के पैर धोकर सम्मान और सवागत किया। पंचक समाप्त होने के बाद डाक कांवडिय़ों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू होंगे। इसके चलते अगले पांच दिनों तक बैरागी कैंप श्रद्धालुओं, वाहनों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार रहेगा। प्रशासन ने पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया है, जबकि पुलिस ने बैरिकेडिंग और निकासी मार्गों की व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।
आज चार अगस्त को पंचक समाप्त होते ही डाक कांवड़ यात्रियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने बैरागी कैंप की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में पूरा क्षेत्र वाहनों, शिवभक्तों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार नजर आएगा। बैरागी कैंप हर साल डाक कांवड़ यात्रियों के लिए सबसे अहम पड़ावों में शामिल रहता है। जलाभिषेक से करीब पांच दिन पहले यहां हजारों डाक कांवडि़ए अपने वाहनों के साथ पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया गया है। पुलिस ने पार्किंग और निकासी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कवायद शुरू कर दी है।







Leave a Comment