Uttarakhand DIPR
Air India

एयर इंडिया विमान की टेक ऑफ के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। एअर इंडिया के एक विमान को टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ïली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान दिल्ली से मुंबई जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को दिल्ली से मुंबई जाने वाली एआई887 फ्लाइट को टेक ऑफ के बाद तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा और विमान को दिल्ली वापस बुलाया गया।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली में विमान की लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को विमान से नीचे उतार लिया गया है। उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रवक्ता के अनुसार 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट एआई 887 के क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत एक टेक्निकल दिक्कत की वजह से टेक-ऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का निर्णय लिया। विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गया है। एअर इंडिया ने इसके लिए माफी भी मांगी है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top