Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 05 at 12.38.46 jpeg

अलग अलग हादसों में दो दोस्तों समेत 8 लोगों की गई जान

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में अलग-अलग हादसों में दो दोस्तों समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर के मोतीपुर वॉर्ड दो निवासी 18 वर्षीय सुजल और उसका 25 वर्षीय दोस्त समीर मंडल रात करीब दो बजे बाइक से शक्तिफार्म से लौट रहे थे, किच्छा रोड पर बगवाड़ा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण हादसे में समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुजल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी 28 वर्षीय दिशांत सरकार की स्कूटी को एक बाइक ने जोरदार टक्ïकर मार दी जिससे उनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य हादसे में दशहरा मेला देखकर लौट रही गुरमीत कौर और किच्छा रोड पर डंपर की टक्ïकर से लालता प्रसाद की जान चली गई। केलाखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्ïकर से रघुवीर की भी मौत हो गई।

रुद्रपुर में पेंट करते समय गिरने से श्याम सुंदर की और रामनगर में नहर से 12वीं के छात्र मुकुल अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top