Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 29 at 18.00.51 jpeg

रीठासाहिब में चट्टान से गिरकर युवक की मौत

खबर शेयर करें

चम्पावत। रीठासाहिब क्षेत्र में एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक रीठासाहिब से घर के लिए जा रहा था। इस दौरान फिसलकर गिर गया ।
जानकारी के अनुसार ग्राम चौड़ापिता निवासी 38 वर्षीय चतुर सिंह पुत्र पान सिंह की रीठासाहिब से घर जाने के दौरान चट्टान से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के चचेरे भाई त्रिलोक सिंह ने बताया है कि चतुर सिंह मंगलवार देर शाम रीठासाहिब से अपने गांव चौड़ापिता के लिए पैदल आ रहा था। आशंका है कि पैदल मार्ग खराब होने के चलते पैर फिसलने से वह लगभग 80 मीटर नीचे गूल में जा गिरा। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। त्रिलोक सिंह ने बताया है कि बुधवार सुबह कुछ मजदूर काम के लिए जा रहे थे तो उन्होंने चतुर सिंह को गूल में पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा है। चतुर सिंह का एक 3 वर्षीय बेटा है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top