Uttarakhand DIPR
uttrakhand

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 का आयोजन आज से

खबर शेयर करें
उत्तराखण्ड के 76 युवाओं का दल लेगा भाग

देहरादून। दिल्ली के भारत मंडपम में आज सेे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 से 12 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में उत्तराखण्ड के 76 युवाओं का दल भाग लेगा। इन युवाओं का चयन विभिन्न स्तरों की प्रतियोगिताओं के बाद किया गया है। सांस्कृतिक विधाओं में क्षेत्र पंचायत स्तर और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के उपरान्त राज्य स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव में सफल 24 प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किया जा रहा है।
मालूम हो कि हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 का आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है। इस आयोजन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्तराखंड के युवाओं का दल गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने युवाओं के दल को फ्लैग ऑफ किया।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top