Uttarakhand DIPR
raining

देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने देहरादून समेत राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।  

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top