Uttarakhand DIPR
murder

खांटू श्याम के दर्शन के लिए गई महिला की गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें

जसपुर। खांटू श्याम के दर्शन के लिए गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का शव राजस्थान के पाली जिले में  मिला । महिला के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है।

यूपी के बिजनौर जिले के थाना रेहड़ के ग्राम उदयपुर निवासी यशपाल सिंह की पुत्री वर्षा रानी की शादी नौ वर्ष पूर्व जसपुर के युवक से हुई थी। महिला के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी 30 वर्षीय बेटी वर्षा और दामाद 13 जून को घूमने के लिए खांटू श्याम गए थे। 17 जून को उनकी छोटी बेटी की वर्षा से बात हुई थी । इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। बुधवार को उन्होंने दामाद को फोन किया तो उसने बताया कि वर्षा मंगलवार शाम से लापता है। वहीं बुधवार को राजस्थान के पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। उसके सीने पर दो गोलियां लगी थी। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो वह शव वर्षा का था। वर्षा के पिता यशपाल ने कोतवाली जसपुर में पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए उसके ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। वर्षा के दो बच्चे भी बताए जाता हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top