Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 09 01 at 19.07.22 jpeg

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जान से मारने की धमकी देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फोन पर उससे दोस्ती की और फिर अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे एक होटल में ले गया। वहां कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। महिला के मुताबिक वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसे बदनाम करने, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने लगा।
पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि एक दिन आरोपी के बुलाने पर वह नहीं गई तो उसने कथित तौर पर उसकी वीडियो उसके पति को दिखा दी। इसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया और अंतत: उसका तलाक हो गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top