Uttarakhand DIPR
murder

बेटी को लेकर विवाद में गला घोंटकर पत्नी की हत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

जसपुर। डंडे से वार कर पत्नी को घायल कर दिया। इसके बाद दुपट्टे से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को मोहल्ला नई बस्ती, नहर पार निवासी सनाउल्लाह का पत्नी रुखसाना (30) से झगड़ा हो गया। रुखसाना, सनाउल्लाह की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की बेटी भी उनके साथ ही रहती थी।

रुखसाना और सनाउल्लाह के बीच पहली पत्नी की बेटी तरन्नुम को लेकर विवाद होता रहता था। रुखसाना उसे साथ नहीं रखना चाहती थी। सोमवार सुबह तरन्नुम अपने दो साल के छोटे भाई सद्दाम को लेकर नजदीक ही एक दुकान पर सामान लेने चली गयी।

इसी बीच दंपति में फिर झगड़ा हो गया। इसी बीच सनाउल्लाह ने डंडे से रुखसाना के सिर पर कई वार कर दिये। उसके घायल होकर गिरने पर सनाउल्लाह ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फरार हो गया। कुछ देर बाद तरन्नुम घर लौटी तो उसके होश उड़ गए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top