Uttarakhand DIPR
Report Ring
college

एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए किसके नाम की हो रही चर्चा

बी एस लमगड़िया

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। संभावित प्रत्याशियों ने पर्चा पोस्टर अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव कब होंगे इसका किसी को पता नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर नवंबर में चुनाव हो सकते हैं।

WhatsApp Image 2023 08 11 at 20.53.25 1
अध्यक्ष पर संजय जोशी, सूरज रमौला और सूजल सचिन ताल ठोक रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमन सिंह बिष्ट, आलोक बोरा, शिवम शर्मा तैयारी में जुटे हैं। सचिव पद पर दीपक पलड़िया का नाम चल रहा है। छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए कविता बोरा और मानसी जोशी तैयारी में जुटी हैं।

WhatsApp Image 2023 08 11 at 20.53.24

उपसचिव पद के लिए मुकुल प्रताप सिंह , विवेक मिश्रा, पंकज कुमार और शमी कुरैसी मैदान में उतरने के लिए ताकत जुटा रहे हैं। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए भरत सिंह मेहता और विक्रम बिष्ट और कोषाध्यक्ष पद के लिए ऋतिक साहू और सौरभ बिष्ट समर्थकों को जुटाने में लगे हैं। दावेदारी को मजबूत करने के लिए छात्र नेता सोशल मीडिया में अपने पक्ष में वोटिंग भी करा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 08 11 at 20.53.28

फेसबुक पर एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी नाम से पेज में राजनीतिक चर्चा और अपनी राय रख रहे हैं। कालेज में पहली बार कदम रख रहे ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं पर नेताओं का सबसे अधिक फोकस है।

WhatsApp Image 2023 08 11 at 20.53.26

वे उन्हें अपने समर्थकों में शामिल करने के लिए एडमिशन फार्म भरने में हेल्प करने से लेकर हर संभव मदद कर रहे हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top