Uttarakhand DIPR
Accident jpg

शादी से लौटते समय कार खाई में गिरी, महिला की मौत,पांच लोग घायल

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई । पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया। ्र्रघायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को धरासू-जोगत मोटर मार्ग पर खड़ाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खोज बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान मौके पर मृतक एक महिला का शव बरामद किया गया। वहीं अन्य पांच लोग घटना में गंभीर घायल हो गए थे।

घटना में महिला ममता देवी पत्नी विनोद सिंह उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य प्यार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंह, मोहन सिंह, राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। यह सभी लोग शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जोगत-तल्ला जा रहे थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top