Uttarakhand DIPR
suicide 1

पत्नी छोड़कर गई तो पति ने जान दे दी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। विवाद के बाद पत्नी छोड़कर गई तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंद घर में सड़ने की बूह आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से सुसाइड नोट मिला है।

मूलरूप से राजस्थान निवासी मनोज कुमार दुगालखोला में किराए के मकान में रहते थे। 23 मार्च को पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद पत्नी उन्हें छोड़ कर चली गई। बाद से पति मनोज से पत्नी के समेत घर के अन्य लोगों से भी कोई संपर्क नहीं हुआ। तब से उसका कमरा अंदर से बंद था। सोमवार को पड़ोसियों को कमरे से बदबू आने पर उन्हें शक हुआ। कमरा खोलने की कोशिश की पर अंदर से किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला।

कमरा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर मनोज का शव फांसी के फंदे में झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि शव काफी सड़ा गला है, फांसी के फंदे से उतार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी से संपर्क कर सूचना दी गई है। शव के पास सुसाइट नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top