Uttarakhand DIPR
%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%BE %E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2

देहरादून की इस बुजुर्ग ने अपनी सारी संपत्ति की राहुल गांधी के नाम, जानिए वजह

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस  के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर कर दिया है।

सोमवार को राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आज तक आगे बढ़कर देश के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला निवासी पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि चाहें इंदिरा गांधी रहीं हों या राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि उनके देहांत के उपरांत उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top