Uttarakhand DIPR
Harela

आरोही संस्था ने चमुवा में मनाया हरेला महोत्सव, गांव के लोगों के साथ किया वृक्षारोपण

खबर शेयर करें

धौलादेवी(अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चमुवा खालसा में आरोही संस्था की ओर से वीएनवी परियोजना के तहत हरेला महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हरिकृष्ण त्रिवेदी मैमोरियल के कार्यकर्ताओं के साथ वन कर्मियों की उपस्थिति में गांव के लोगों ने वृक्षारोपण किया।

आरोही संस्था की ओर से दूरस्त गांवों में जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता रहा है। इसी क्रम में संस्था की ओर से गांव के लोगों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गुरुवार को संस्था ने ग्राम पंचायत चमुवा के महिला समूहों एवं लोगों के साथ वन कर्मियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों का निरीक्षण कर साफ सफाई भी की गई। गांव के लोगों ने पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प लिया और आरोही संस्था की ओर से गांव में किए गए वृक्षारोपण की सराहना करते हुए धन्यवाद किया।

वृक्षारोपण के दौरान हरिकृष्ण त्रिवेदी मैमोरियल के कार्यक्रम समन्वयक चन्द्रकला बिष्ट, वीएनवी कार्यकर्ता हीरा सिंह कार्की, दया जड़ौत, आरोही की दया जड़ौत, गीता सुप्याल, वन दरोगा भीम सिंह बोरा और बड़ी संख्या में चमुवा खालसा के लोग मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top