Uttarakhand DIPR
bear

डाक बांटने जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला, खाई में गिरने से युवक की मौत

खबर शेयर करें

बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक में डाक बांटने जा रहे एक युवक पर भालू ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। जो कपकोट में तैनात था।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट ब्लॉक के खड़लेख इलाके में हरियाणा के पानीपत निवासी युवक यश शर्मा साइकिल से डाक बांटने जा रहा था तभी अचानक जंगल में भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक अनियंत्रिक होकर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top