Uttarakhand DIPR
panchayat

पंचायत चुनाव के लिए निर्धारत किए गए चुनाव चिन्ह, कोई चलाएगा फावड़ा तो कोई भरेगा उड़ान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के लिए ऐसे ही 144 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए हैं। पंचायत सदस्य पद के लिए 18, प्रधान पद के लिए 40, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 36, जिला पंचायत सदस्य के लिए 40 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतपत्र में प्रत्याशियों के नाम नहीं होते हैं ऐसे में चुनाव चिन्ह ही प्रत्याशी की पहचान होती है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 24 जुलाई को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव चिन्ह 14 जुलाई और दूसरे चरण यानी 28 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए 18 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे।

उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं ये चुनाव चिन्ह

पंचायत सदस्य के लिए सेब, घड़ा, शंख, चम्मच, डमरू चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। प्रधान पद के प्रत्याशियों के लिए ड्रम, बाल्टी, फावड़ा, बस, दीवार, तांगा, धनुष जैसे चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए महिला पर्स, नारियल, लौकी, जहाज, पानी का जहाज, कांटा, गुडिय़ा, टेबल लैम्प, टार्च जैसे चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य के लिए सीढ़ी, हथौड़ा, सैनिक, सीटी, थर्मस, ताला, ढोलक, तराजू जैसे चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top