Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 18 at 09.09.00

मेरठ के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, दो महिलाओं की मौत, 27 घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड के कालाढूंगी -नैनीताल मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, 27 घायल हो गए। बताया जाता है कि वाहन में 29 लोग सवार थे। पुलिस, प्रशासन और राहत दल ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ये यात्री उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित इस्लामाबाद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वे नैनीताल घूमकर वापस मेरठ लौट रहे थे। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के इस्लामाबाद निवासी पुस्तक विक्रेता नफीस अहमद अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बुधवार सुबह नैनीताल घूमने आए थे। ये लोग शाम सात बजे वापस लौट रहे थे। कालाढूंगी से एक किमी पहले चालक शहजाद ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। इससे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफए स्थानीय प्रशासन और राहत.बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने के लिए राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल में भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में नाजमीन (32 ) पत्नी शाकिर और फरद बेगम ( 55) की मौत हो गयी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया जबकि सामान्य रूप से घायलों को छुट्टी दे दी गयी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top