Uttarakhand DIPR
Roadways

उत्तराखण्ड सरकार का बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन के दिन मुफ्त में कर सकेंगी सफर

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन पर राज्य की बहनों को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन यानी 9 अगस्त को बहनें अपने भाईयों को राखी बांधने जाने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक गत वर्ष की भांति इस साल भी सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का फैसला लिया गया है। इसके तहत पूरी तरह से यात्रा निशुल्क रहेगी।

इस पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति शासन के स्तर से की जाएगी। यात्रा के दौरान उन्होंने सभी परिचालकों को ईञटिकट मशीन या लॉग बुक में कहां से कहां तक लिखकर धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित करना होगा। इसकी जानकारी मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय को भेजनी होगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top