Uttarakhand DIPR
poll

टिहरी में निर्माणाधीन पुल गिरने से 14 मजदूर घायल, चार गंभीर

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई टिहरी। रविवार रात बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के पास निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज शटरिंग लगाते समय भरभराकर गिर गया। हादसे में 14 मजदूर घायल हो गये। घायलों में चार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। चारों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुल निर्माण में 15 मजदूर काम कर रहे थे। पुल गिरने से मजदूरों की चीख पुकार मच गयी। हादसे में 14 मजदूरों को गंभीर रूप से घायल हो गये।

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास आलवेदर रोड के तहत 20 मीटर लंबे पुल का निर्माण चल रहा था। रविवार शाम लेंटर के लिए शटरिंग लगाते समय यह भरभराकर गिर गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top