Uttarakhand DIPR
P1 jpg

इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय मेें दो दिवसीय वार्षिकोत्सव

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की ओर से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव श्रुति 2024 का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्राओं ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता की भावना का जश्न मनाते हुए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पद्मश्री द्वय नलिनी अस्थाना और कमलिनी अस्थाना थी।

p2

महोत्सव की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूनम कुमरिया के नेतृत्व में उदघाटन समारोह के साथ हुई। उद््घाटन सत्र के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होकर विभिन्न कलाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और लोक नृत्यों की जीवंत श्रृंखला के साथ-साथ संगीत प्रदर्शन भी शामिल था जिसमें प्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित चेतन जोशी द्वारा एक सुंदर बांसुरी वादन किया गया। डॉ. समीक्षा शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक परिदृश्य को जोड़ते हुएए फिल्म और फोटोग्राफी सोसायटी ने एक मनोरम फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसने छात्रों की फोटोग्राफी प्रतिभा की ओर ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में वेस्टर्न म्यूजिक सोसाइटी ने मंच संभाला और आकर्षक अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता भी देखने को मिली।

p3

कार्यक्रम के दूसरे दिन सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला से भरा रहा। महाविद्यालय की इंडियन म्यूजक़ि सोसाइटी और वेस्टर्न डांस सोसाइटी ने विविध प्रस्तुतियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही छात्राओं ने एक चुनौतीपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और एक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। दिन की सबसे प्रत्याशित घटनाओं में से एक ड्रामेटिक्स सोसाइटी द्वारा एक नाटकीय प्रस्तुति की गई। श्रुति 2024 के ग्रैंड फिनाले को एक शानदार म्यूजिकल बैंड परफॉर्मेंस के साथ चिह्नित किया गया।

p4

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top