WhatsApp Image 2024 04 21 at 15.41.03 jpeg

सौतेली मां ने आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर की हत्या, जानिए वजह

 

काशीपुर। काशीपुर में सौतेली मां ने आठ वर्षीय बच्ची की बेरहमी से पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से सामने एक खाली मकान के कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आरोप मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू कुमार की आठ वर्षीय बेटी सोनी खो गयी थी। मोनू कुमार ने 18 अप्रैल  को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बेटी सोनी 17 अप्रैल 2024 को दोपहर डेढ़ बजे दुकान में सामान लेने गई थी इसके बाद वह लौटी नहीं। पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई पुष्कर भट्ट को सौंपी।

टीम ने जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी खंगाले। तब 17 अप्रैल  को सोनी की सौतेली मां लक्ष्मी देवी उसे अपने घर के सामने निर्माणाधीन मकान में ले जाते हुई दिखाई दी। पुलिस ने 18 अप्रैल की शाम उक्त मकान के एक कमरे में बने गड्ढे से मिट्टी हटाई तो उसमें हाथ-पैर बांधकर बोरे में बंद करके दबा शव मिला। पुलिस ने आरोपी सौतेली मां लक्ष्मी देवी  को गिरफ्तार कर  उसे जेल भेज दिया है।

 

आरोपी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को  बताया उसका पति मोनू कुमार और सास संतोष देवी सोनी को ज्यादा लाड़-प्यार करते थे जिसे लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था। इसी बात को लेकर वह सोनी से द्वेष भावना रखती थी। बताया उसने मौका पाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के सामने खाली मकान में छिपा दिया। साथ ही पति को उसके गुम होने की फोन करके जानकारी दी।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top